Top News

रोहतास: डेहरी-डालमियानगर की नाबालिग को झांसा देकर राजस्थान में बेचा, अधेड़ से जबरन शादी, डेढ़ साल तक झेलती रही दरिंदगी

 रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर इलाके से मानव तस्करी का एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की को झूठे बहाने से घर से ले जाकर राजस्थान में बेच दिया गया, जहां उसकी जबरन एक अधेड़ व्यक्ति से शादी करा दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को नौकरी और बेहतर भविष्य का लालच देकर अपने साथ ले गए। लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी जिंदगी नरक बन गई। पीड़िता को लाखों रुपये में बेच दिया गया और उसके साथ लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता रहा। करीब डेढ़ साल तक वह दरिंदगी सहने को मजबूर रही।

बताया जाता है कि किसी तरह मौका पाकर पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी, जबरन विवाह और शोषण से जुड़ा है। सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वहीं पीड़िता को सुरक्षित वापस लाकर चिकित्सा और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में सक्रिय मानव तस्करी के खतरनाक नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post