India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास: पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार पर फंदे से लटका मिला केरल के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

 

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले स्थित प्रसिद्ध पायलट बाबा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुफ़स्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पहचान अभिजीत केडी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मोहन केडी बताया गया है। युवक के बिहार आने और पायलट बाबा धाम पहुंचने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है, जिसमें युवक सोमवार रात धाम परिसर के बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे युवक ने पायलट बाबा धाम के पास एक दुकान के बाहर लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के बाद पायलट बाबा धाम परिसर और आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post