गोरखपुर में चोरों का आतंक, बंद घरों और दुकानों से नकदी-गहने-बैट्री चोरी

 गोरखपुर में चोरों ने बंद घरों और दुकानों को निशाना बनाया है। गुलरिहा में एक घर से नकदी व गहने चोरी हुए, जबकि खोराबार में एक दुकान से बैट्री और इंवर्टर गायब हुए।



संवाददाता, गोरखपुर। चोरों ने बंद घर और दुकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर नकदी, गहने, बैट्री और इंवर्टर उठा ले गए। यह मामला गुलरिहा और खोराबार थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस जांच में जुटी है। वहीं खोराबार पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है।

गुलरिहा थाना के कर्महा उर्फ कम्हरिया निवासी सुल्तान हुसैन शनिवार शाम परिवार के साथ घर में ताला बंद कर बहन के यहां शादी समारोह में गए थे। रविवार को भोर में चार बजे लौटे तो घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि बक्से और अलमारी में रखे नकदी और गहने गायब हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post