गोरखपुर में शादी टूटने के बाद एक युवक ने अपनी मंगेतर का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी।
HighLights
शादी टूटने के बाद युवक ने मंगेतर का वीडियो पोस्ट किया।
आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर जान से मारने की धमकी।
युवती की मां ने पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया, (गोरखपुर)। शादी टूटने के बाद एक युवक ने अपने मंगेतर का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर युवती की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले उनकी बेटी की शादी सहजनवा क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। जून 2026 में विवाह की तारीख भी निर्धारित हो चुकी थी। शादी तय होने के बाद युवक उनकी बेटी को फोन कर बातचीत करने लगा। कई बार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।

Post a Comment