India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास में एआईवी, हेपेटाइटिस और सिफलिस जां विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू

 सासाराम | अनिल रोहतासी रोहतास जिले में एचआईवी एवं अन्य संक्रामक रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार से विशेष समेकित स्वास्थ्य शिविर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस की जांच की जाएगी।


सदर अस्पताल सासाराम परिसर से इस जागरूकता एवं जांच अभियान को सिविल सर्जन डॉ. मनीराज रंजन, एसीएमओ डॉ. पुष्कर, सीडीओ डॉ. राजीव रंजन, डीपीएम अजय कुमार एवं डीपीसी संजीव कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा चयनित संस्था नर्मदा के प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय सहित सदर अस्पताल के कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सिविल सर्जन डॉ. मनीराज रंजन ने बताया कि जिले में कुल 89 हॉटस्पॉट सेंटरों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों की जांच की जाएगी। अभियान की शुरुआत आज से हो गई है और यह 16 सितंबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तत्काल एआरटी सेंटर, सासाराम एवं सदर अस्पताल सासाराम से जोड़ा जाएगा, ताकि उसे आवश्यक परामर्श, दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से चयनित संस्था नर्मदा को जिले में कुल 109 स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है और अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एचआईवी और अन्य संक्रमणों की जल्द पहचान कर प्रभावित लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क जांच कराएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

यह अभियान जिले में एचआईवी नियंत्रण, संक्रमण की रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post