शिवसागर (रोहतास)। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से एक टूरिस्ट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनभर लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
India A To Z News
सत्य • निष्पक्षता • जनसेवा

Post a Comment