बिहार के मोतिहारी में DRDO एक मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है. 15 से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ब्रह्मोस, आकाश और प्रलय जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों के साथ-साथ स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा.
 |
| आत्मनिर्भर भारत' के विजन के तहत किया जा है प्रोग्राम (File Photo: Reuters) |
बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) 15 से 18 अप्रैल तक एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है. इस आयोजन का उद्घाटन रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे. इस प्रदर्शनी का मुख्य मकसद युवाओं को प्रेरित करना और देश की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली तकनीकों से रूबरू कराना है.
Post a Comment