461 अंक लाने वाली छात्रा छोटी कुमारी का बड़ा बयान, बिहार बोर्ड से निष्पक्ष कॉपी जांच की मांग...
संवाददाता: अनिल रोहतासी।
वर्तमान पता: अमरा तालाब, पोस्ट–करवंदिया, थाना–सासाराम, जिला–रोहतास, बिहार। स्थायी पता: ग्राम–मानी, पोस्ट–मानी, थाना–विक्रमगंज, जिला–रोहतास, बिहार।
रोहतास जिले की छात्रा छोटी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 461 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने बिहार बोर्ड की कॉपी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे और अधिक पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने की मांग की है।
छोटी कुमारी, पिता अयोध्या कुमार गुप्ता उर्फ महाराज जी, ने कहा कि कॉपियों की जांच बेहतर तरीके से होनी चाहिए, ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत के अनुसार सही अंक मिल सके। उन्होंने बताया कि उनके कुछ विषयों में अपेक्षा से कम अंक आए हैं, जिस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विस (UPSC) में जाना है, इसलिए उनके लिए प्रत्येक अंक का महत्व है। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे मेहनत करने वाले छात्रों को काफी परेशानी होती है।
उन्होंने कहा, “हम छात्र-छात्राएं मेहनत से पढ़ाई करते हैं, ऐसे में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए।”
इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी छोटी कुमारी की मांग का समर्थन करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई है।

Post a Comment