पश्चिमी चंपारण में आज से शुरु होगी जनगणना, 750 घरों पर एक कर्मी; पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

 बेतिया जिले में 16 साल बाद जनगणना बुधवार से शुरू हो रही है, जो दो चरणों में होगी। पहले चरण में घरों की गिनती सितंबर तक चलेगी, जबकि दूसरा चरण फरवरी-मार्च 2027 में होगा।


संवाददाता, बेतिया। जिले में जनगणना बुधवार से शुरू होगी। यह 16 वर्षो के बाद शुरू हो रही है। इसे दो चरणों की जानी है, जिसमें पहले चरण में घरों की संख्या की गिनती होगी, जबकि दूसरे चरण में जनगणना होगी। इसके लिए 750 घरों पर एक प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की गई है। काम बेहतर ढंग से हो, इसके लिए 6 प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

गणना की मॉनिटरिंग के लिए 17 प्रखंडों के बीडीओ एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं बेतिया नगर आयुक्त को चार्ज अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 125 फील्ड ट्रेनर को भी लगाया गया है। पहले ही उनकी आईडी भी जेनरेट करने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि उनके क्षेत्राधीन में होने वाली जनगणना बेहतर एवं सुव्यवस्थित तरीके संपन्न कराया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post