India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई – एक की मौत, दो गंभीर

 



सासाराम शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से लौट रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


रात करीब 2 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार तीनों युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के पास वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि गाड़ी चिपक गई
टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से बुरी तरह चिपक गई। हादसे में पास की पान दुकान की दो गुमटियां भी क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व मृतक को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान
हादसे में मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

दो घायल, हालत नाजुक
घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

⚠️ प्रशासन की अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि तेज गति से वाहन न चलाएं और वाहन की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराते रहें।


📰 India A To Z News
हर खबर सबसे पहले


Post a Comment

Previous Post Next Post