India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

सासाराम के नूरनगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक धनंजय कुमार को लगी गोली; एक हिरासत में...

 सासाराम (रोहतास)। शहर के नूरनगंज इलाके में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में धनंजय कुमार नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके हाथ में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सासाराम एसडीपीओ-1 विपुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोली चलाने के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: अनिल रोहतासी
India A To Z News | सासाराम (रोहतास)

Post a Comment

Previous Post Next Post