India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

शादी के 5 महीने बाद पति की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार; ताबीज की रस्सी खींचने से मौत का आरोप

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी









औरंगाबाद। गोह थाना क्षेत्र के तुलसी विगहा गांव में 4 जुलाई की रात 21 वर्षीय सन्नी कुमार की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, सन्नी कुमार की मौत के मामले में उसकी पत्नी पल्लवी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मामले को अलग दिशा देने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मामले में कई अहम सुराग मिले। पूछताछ के दौरान पत्नी के बयान में कथित तौर पर विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद घटना से जुड़ी जानकारी सामने आई।

कॉलेज में एडमिशन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पल्लवी कुमारी ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने सन्नी के गले में पहनी ताबीज की रस्सी पकड़कर खींच दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सन्नी दीवार से टकराकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई पुलिस की विस्तृत जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।

24 फरवरी को हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार, सन्नी कुमार और पल्लवी कुमारी की शादी इसी वर्ष 24 फरवरी को हुई थी। पल्लवी कुमारी का मायका हसपुरा थाना क्षेत्र के कंचननगर गांव में बताया गया है।

गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार, पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

India A To Z News
सत्य • निष्पक्षता • जनसेवा

Post a Comment

Previous Post Next Post