India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

वाराणसी से लौट रहे सर्राफा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने जेवरात से भरा बैग किया बरामद

संवाददाता: अनिल रोहतासी | औरंगाबाद जिले के पुरानी मुंशी मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र कुमार सोनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वाराणसी से सोना-चांदी के जेवरात खरीदकर वापस औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार सोनी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र थे और औरंगाबाद शहर के पुरानी मुंशी मोहल्ला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में वाराणसी गए थे और खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर या सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके से सोना-चांदी से भरा बैग भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में रख लिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद जेवरात को जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जितेंद्र कुमार सोनी काफी मिलनसार और प्रतिष्ठित व्यवसायी थे। उनकी अचानक मौत से व्यापारियों में भी शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post