Bengal Chunav Result 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही
पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. सत्तारूढ़ टीएमसी पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट के घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. अब टीएमसी ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी नेता धरने पर बैठ गए. जबकि इलेक्शन कमीशन साफ कह रहा है कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. ये भी बताया कि आधी रात को काउंटिंग सेंटर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में क्या हो रहा था. उधर बीजेपी नेता भी काउंटिंग सेंटर पहुंच गए. इससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसे देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बार सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई.रात में ही काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी
West Bengal Eletion Results LIVE: EC के दावों पर TMC का 'स्ट्रॉन्ग' प्रहार: वीडियो में हमारे बंदे कहां हैं?
TMC नेता शांतनु सेन ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग (EC) को कटघरे में खड़ा किया है. उनके बयान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: प्रतिनिधि की मौजूदगी: सेन ने चुनौती दी कि चुनाव आयोग उस वीडियो में TMC के प्रतिनिधि को पहचान कर दिखाए. उन्होंने जोर दिया कि वहां हर राजनीतिक दल के प्रतिनिधि का होना अनिवार्य है. सुरक्षा में देरी पर सवाल: उन्होंने तर्क दिया कि अगर सुरक्षा पहले से पर्याप्त थी, तो घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद अचानक सुरक्षा बल बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी? शांतनु सेन के इस बयान का सीधा मतलब यह है कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में चूक हुई है और चुनाव आयोग की कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है.
https://x.com/i/status/2050169344085381437
Post a Comment