संवाददाता : अनिल रोहतासी l डेहरी शहर में लगभग छह दशकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के पर्याय रहे वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठितचिकित्सक डॉ. सुनील बोस का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने बीती रात गोवा स्थित अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही डेहरी शहर, रोहतास जिला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।डॉ. सुनील बोस डेहरी के उन चुनिंदा चिकित्सकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा और मरीजों के इलाज में समर्पित कर दिया। वर्षों तक उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया। उनकी पहचान एक कुशल, अनुभवी, सरल स्वभाव और सेवा भाव रखने वाले डॉक्टर के रूप में थी। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा मददगार साबित होते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. बोस केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि डेहरी शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत पहचान थे। जब भी किसी परिवार पर बीमारी का संकट आता था, लोग सबसे पहले डॉ. बोस का नाम याद करते थे। उनके व्यवहार, विनम्रता और चिकित्सा सेवा के कारण समाज के हर वर्ग में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। डेहरी समेत पूरे रोहतास जिले के डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई लोगों ने कहा कि डॉ. बोस का जाना डेहरी शहर के लिए एक युग का अंत है। डॉ. सुनील बधन पर लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।🕯️ India A To Z News परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।
डेहरी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील बोस का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर
India A To Z News Live
0

Post a Comment