रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगांवा गांव में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करपुरवा निवासी दीपू शाह के रूप में की गई है।
![]() |
| रोहतास: गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत |
बताया जा रहा है कि दीपू शाह कुछ ही दिन पहले जेल से रिहा होकर अपने घर लौटा था। इसी बीच अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के जिला कप्तान (SP) समेत दरिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।
🔎 पुलिस का दावा – जल्द होगा मामले का खुलासा, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

Post a Comment