India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

राजपुर में बड़ा एक्शन: 10 हजार की घूस लेते BCO जनार्दन कुमार गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

 

10 हजार रुपये घूस लेते सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार गिरफ्तार

रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (BCO) जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से उसके कार्य को पूरा करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निगरानी विभाग अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

जनता में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह की घूसखोरी आम बात हो गई है। गुस्साए लोगों ने तंज कसते हुए कहा— “घूसखोर के माता-पिता की जय हो”, जो व्यवस्था के प्रति उनके आक्रोश को दर्शाता है।

निगरानी विभाग का सख्त संदेश

निगरानी विभाग ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post