कानपुर: पैसों के लालच में एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार के बेगूसराय निवासी एक छात्र ने अपनी किडनी बेचने की कोशिश की। फिलहाल छात्र कानपुर के (हैलट अस्पताल) के ICU में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया छात्र
जब पुलिस ने आयुष से उसके परिवार को इस घटना की जानकारी देने की बात कही, तो वह भावुक हो गया। वह पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा और विनती करने लगा कि उसकी मां को इस बारे में कुछ न बताया जाए। उसने कहा कि वह नौकरी के बहाने घर से निकला था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन लोगों ने छात्र को किडनी बेचने के लिए उकसाया। अवैध अंग व्यापार के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
समाज के लिए चेतावनी
यह घटना युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है कि पैसे के लालच में उठाया गया एक गलत कदम जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दी जाए।
रिपोर्ट: INDIA A TO Z NEWS

Post a Comment