सोमवार देर शाम आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी एवं उत्तरी फ्रंटियर कमांडर आईजी मनु महाराज तथा सेक्टर कमांडर डीआईजी पवन कुमार नेगी के साथ एक आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और किसानों के हितों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जल्द ही हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने जा रही है।
इस समझौते के तहत आईटीबीपी स्थानीय किसानों और उत्पादकों से सीधे ताज़ी सब्ज़ियां, फल, दूध, पनीर, मांस और ट्राउट मछली की खरीद करेगी। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद बाजार उपलब्ध होगा।
वहीं दूसरी ओर, आईटीबीपी को भी उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे जवानों को ताज़ा और बेहतर खाद्य सामग्री मिल पाएगी।
यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस योजना को किसानों के लिए एक बड़ी राहत और लाभकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Post a Comment