India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

नया भोजपुर में लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ‘कोढ़ा गैंग’ से कनेक्शन की आशंका

बक्सर: जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस गश्त पर थी इसी दौरान सूचना मिली कि महाराजा कोठी के पास पीसीसी सड़क के उत्तरी मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक के साथ दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को रोकने की कोशिश की।

पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक लेकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी कारू कुमार यादव (पिता – महेश यादव) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके ‘कोढ़ा गैंग’ से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। यह गैंग बैंक से पैसे निकालकर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर छिनतई, लूट और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

👉 फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर सतर्क है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post