Top News

समझ लीजिए बन गई बात, हो गया नाम फाइनल! जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और संभावित इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल के बाद नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है और 15 से 20 अप्रैल के बीच नई सरकार का गठन संभव है. 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए के भीतर सहमति बन चुकी है और औपचारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है. (सांकेतिक तस्वीर)

 बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है, लेकिन एनडीए सूत्रों की मानें तो अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एनडीए के भीतर सहमति बन चुकी है और औपचारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है.

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद 14 अप्रैल के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा और 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है. अब इसी के साथ बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कयासों का दौर जारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post