INDIA A TO Z NEWS रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। घोरडीहा, बसडीहा, कौवाखोच, बहुआरा, गोरी, भलूनी और पिपरी समेत आसपास के इलाकों में सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
![]() |
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। |
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे खेतों में खड़ी फसल को बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की टीम मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिश
आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचाए गए। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।
प्रशासन अलर्ट, DM से हुई बातचीत
इस घटना को लेकर रोहतास के जिलाधिकारी से भी दूरभाष पर बात की गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा।
पीड़ित किसानों के साथ खड़ा प्रशासन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि इस कठिन समय में वे सभी प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। क्षेत्र का दौरा कर किसानों से मुलाकात की जाएगी और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
👉 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – India A To Z News

Post a Comment