India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौके पर मौजूद रोहतास डीएम ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल...

 
सासाराम, 4 अगस्त। रोहतास जिले के महेंद्र एजेंसी के समीप बुढ़न मोड़ के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

संयोगवश उसी दौरान रोहतास के जिलाधिकारी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थिति को देखते हुए तुरंत अपनी सरकारी वाहन रुकवाई और घायल युवक को बिना देर किए उपचार के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। डीएम की इस त्वरित मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन की पहचान करने और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुढ़न मोड़ के आसपास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय करने की मांग की है।

संवाददाता : अनिल रोहतासी
India A To Z News

Post a Comment

Previous Post Next Post