India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

जगह-जगह छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बीच रोहतास में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दल-बल के साथ किया पैदल मार्च

 

सासाराम, रोहतास। छात्रों के प्रदर्शन और विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस टीमों को लगातार गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक या अफवाह वाली खबरों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना उसे आगे साझा न करें।

प्रशासन के इस पैदल मार्च के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त दिखाई दी। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post