India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

होटल, ढाबा, मैरेज हॉल और गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस, आज शाम 5 बजे नगर थाना परिसर में होगी महत्वपूर्ण बैठक

 

सासाराम: शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से होटल, ढाबा, मैरेज हॉल एवं गेस्ट हाउस संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस संबंध में नगर थाना द्वारा सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज रविवार को शाम 5:00 बजे नगर थाना परिसर में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता डीएसपी विप्लव कुमार करेंगे। बैठक में शहर के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, ढाबा और मैरेज हॉल संचालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, आगंतुकों का रिकॉर्ड संधारित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है। पुलिस प्रशासन संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देगा ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या को समय रहते रोका जा सके।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में होटल और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले ग्राहकों की पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, कर्मचारियों का सत्यापन तथा सुरक्षा रजिस्टर के संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मैरेज हॉल और ढाबा संचालकों को भी सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि होटल, ढाबा, गेस्ट हाउस और मैरेज हॉल जैसे सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। ऐसे प्रतिष्ठान कई बार बाहरी लोगों के ठहरने या भीड़भाड़ वाले आयोजनों का केंद्र होते हैं, इसलिए संचालकों की जिम्मेदारी और सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण है।

नगर थाना प्रशासन ने सभी संबंधित संचालकों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और आम नागरिकों के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान संचालकों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post