घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर रोहतास की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पिकअप वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
इंडिया A To Z न्यूज़
"सच के साथ, हर खबर आपके पास"

إرسال تعليق