रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत मचवार गांव में पैसे के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान मचवार निवासी 40 वर्षीय सरिता देवी, पति मुन्ना बिंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक रोहतास रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार की मौजूदगी में एफएसएल टीम एवं तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
शिवसागर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सासाराम एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पड़ोसी कमलेश बिंद एवं उसकी पत्नी पर महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق