India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

₹8500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ अमीन, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

बांका | इंडिया A To Z न्यूज़ बांका जिले में भूमि सर्वेक्षण कार्य के दौरान रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण कार्य से जुड़े अमीन आदित्य कुमार को निगरानी (विजिलेंस) विभाग की टीम ने ₹8500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, जमीन मापी और सर्वेक्षण संबंधी कार्य करने के एवज में अमीन द्वारा एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और अमीन आदित्य कुमार को रिश्वत की राशि लेते समय धर दबोचा।


गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी अमीन को अपने साथ लेकर पूछताछ के लिए रवाना हो गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।


विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


इंडिया A To Z न्यूज़

"सच के साथ, हर खबर आपके पास"

Post a Comment

أحدث أقدم