Top News

भक्ति जागरण कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अमरा तालाब, नहिना रोड (रेलवे फाटक के पास) शिव गुरु चर्चा स्थल शिव मंदिर के समीप वार्षिक पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। फ्लाईओवर के नीचे सजे भव्य पंडाल में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन स्थल पर भंडारा प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में रंजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनय पांडेय सहित समस्त नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
🟢 India A To Z News
                     आपकी आवाज, आपकी खबर


Post a Comment

أحدث أقدم