India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

धौड़ाढ़ थाना पुलिस ने बैटरी चोरी कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

 संवाददाता: अनिल रोहतासी|रोहतास जिले के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 8 बैटरियां, एक अल्टरनेटर (जनरेटर) तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-01U-0587) बरामद किया है।

डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गत 13 अप्रैल को ग्राम कंचनपुर स्थित आरबीए पीच प्लांट से अज्ञात चोरों द्वारा 3 हाइवा ट्रक और एक ट्रैक्टर से कुल 7 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इसके बाद 16 अप्रैल को दोबारा 2 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टरों से 7 बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई। वहीं 30 अप्रैल को एक खेत से अल्टरनेटर (जनरेटर) चोरी कर लिया गया था।

 दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस अली (21 वर्ष) एवं विनय कुमार के रूप में हुई है। दोनों करगहर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 8 बैटरियां, एक अल्टरनेटर (जनरेटर) और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस सफलता के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post