India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

सासाराम में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल, एक की हालत गंभीर

 सासाराम (रोहतास), 01 मई। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुकहीं गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को

AI image generator 

लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव के कमलेश सिंह, उनके भाई रामस्नेह सिंह, तथा उनके बेटे विवेक कुमार, रंजन कुमार और शत्रुघ्न कुमार ने मिलकर मनोज कुमार और दीपक कुमार के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में राजेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पवन कुमार समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिवसागर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post