Top News

मछली मंडी में बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, नगर आयुक्त ने दी सफाई...


संवाददाता: टिपु सुलतान |
सासाराम नगर निगम क्षेत्र स्थित मछली मंडी परिसर में कराए जा रहे बाउंड्री निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि जिस जमीन पर नगर निगम निर्माण कार्य करा रहा है, वह वक्फ की भूमि है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच नगर आयुक्त ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा फिलहाल केवल बाउंड्री निर्माण (घेराबंदी) का कार्य कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था के पास जमीन से संबंधित कोई वैध डिग्री, कागजात या कानूनी दस्तावेज हैं, तो वे उसे नगर निगम अथवा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें।

नगर आयुक्त ने बताया कि मछली मंडी परिसर में नाला जाम रहने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री निर्माण का कार्य कराया जा रहा है ताकि परिसर को व्यवस्थित किया जा सके और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मछली मंडी को हटाया नहीं जा रहा है और इसका संचालन पहले की तरह उसी स्थान पर जारी रहेगा। नगर निगम की ओर से सिर्फ बाउंड्री कर परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मछली व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि मछली मंडी उसी स्थान पर रहेगी और व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी।

ब्यूरो चीफ टिपू सुल्तान से बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने इन सभी बातों को स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और गुमराह न होने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मछली मंडी उसी स्थान पर दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी। साथ ही कहा कि नगर निगम द्वारा केवल बाउंड्री निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

इधर, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि मामले में मेयर परिवार का हस्तक्षेप या दखल है। हालांकि नगर आयुक्त ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी निजी व्यक्ति का कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नगर निगम नियमों के अनुसार ही कार्य कर रहा है।

नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कराया जा रहा यह कार्य सरकारी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, इसलिए कोई भी व्यक्ति विकास कार्य में बाधा न बने।

मुख्य बातें:

• मछली मंडी परिसर में नगर निगम करा रहा है बाउंड्री निर्माण

• जमीन को लेकर कुछ लोगों ने वक्फ संपत्ति होने का किया दावा

• नगर आयुक्त बोले— वैध दस्तावेज हो तो करें प्रस्तुत

• मछली मंडी उसी स्थान पर जारी रहेगी, हटाई नहीं जाएगी

• ब्यूरो चीफ टिपू सुल्तान से बातचीत में नगर आयुक्त ने अफवाहों से बचने की अपील की

• सरकारी कार्य में बाधा न डालने की अपील

Post a Comment

Previous Post Next Post