Top News

रोहतास: समर्पण हॉस्पिटल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज, अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप

 रोहतास जिले के लालगंज नहर स्थित समर्पण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कमलेश कुमार तथा डॉ. अरविंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी एवं एसडीपीओ टू कुमार वैभव सहित गठित मेडिकल टीम की जांच-पड़ताल के बाद की गई।


प्रशासनिक टीम ने अस्पताल में संचालित व्यवस्थाओं, कागजातों तथा चिकित्सीय मानकों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आने की बात बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

जिले में आए दिन अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे जिले के अन्य अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बिना मान्यता, नियमों की अनदेखी कर अस्पताल चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post