India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

तिलौथू की बेटी खुशी गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाया बिहार का मान

रोहतास | तिलौथू: रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चित्तौली गांव की किशोरी खुशी गुप्ता ने विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर बिहार का नाम रोशन किया है। खुशी गुप्ता द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया के तहत बिहार के सुकन्या क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, जहां वह महिलाओं एवं किशोरियों के बीच अपने अनुभव साझा कर रही हैं।


ग्रामीण परिवेश से निकलकर खुशी ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और जीवन में किए गए सकारात्मक बदलावों की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत की। उनके विचारों और अनुभवों से वहां मौजूद कई किशोरियां एवं महिलाएं प्रभावित हुईं और उन्हें प्रेरणा मिली

खुशी गुप्ता की यह उपलब्धि सिर्फ तिलौथू या रोहतास ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बन गई है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए वह एक मिसाल बनकर उभरी हैं, जो यह साबित करती हैं कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर कोई भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

स्थानीय लोगों ने खुशी गुप्ता की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से जिले की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

India A To Z News की ओर से खुशी गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।पीपी

Post a Comment

Previous Post Next Post