India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिला कार्यालय में बैठक, तैयारियों पर जोर

 सासाराम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के अध्यक्ष और संयोजक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि संचालन मुख्यालय प्रभारी अरुण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी सी डी शर्मा उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर उसके साथ फोटो खिंचवाएं और उसे सरल ऐप, फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें, ताकि स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जा सके।

वहीं जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस दिन को सभी कार्यकर्ता मिलकर उत्सव के रूप में मनाएंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संजय टाइगर भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शर्मा, अशोक साह, सत्येंद्र दुबे, विनीत कुमार सोनी, सत्येंद्र सिंह, सत्यनारायण पासवान, विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, कमलेश कुमार सिन्हा, मृत्युंजय शुक्ला, छोटेलाल सोनी, संजय कुमार तिवारी, महेंद्र पासवान, पूनम सिंह, दीपक कुमार राय, शिवनाथ चौधरी, रजनीश वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुजीत गोंड, मनीष शुक्ला, ऋतुराज उपाध्याय सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post