India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

दर्दनाक हादसा: करंट लगने और हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

 रोहतास, बिहार: जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत अमझोर थाना क्षेत्र के भूंदर बिगहा (केरपा रामडीहरा) गांव में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली के तार को ऊंचा करने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान पास में खेत में हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने के बाद युवक असंतुलित होकर पास में चल रही हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। 

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने शव को लेकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया और हार्वेस्टर मालिक को मौके पर बुलाने तथा उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सड़क जाम भी किया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने में जुटा हुआ है।

शव को तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post