India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

लूटे गए टेंपो व मोबाइल के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

रोहतास। जिले के करवंदिया थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल की देर रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हथियार के बल पर टेंपो चालक से टेंपो और मोबाइल लूटने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है, जिसे निरुद्ध किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल की रात चार अपराधियों ने करवंदिया थाना क्षेत्र में टेंपो चालक को हथियार दिखाकर उसका टेंपो और मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं करवंदिया थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए धौडाढ इलाके से लूटे गए टेंपो और मोबाइल के साथ चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

👉 पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post