संवाददाता: अनिल रोहतासी l नई दिल्ली: शनिवार सुबह उत्तर भारत के कई हिस्सों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है।
भूकंप के झटके दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में बताया जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के बड़े हिस्से में इसका असर देखने को मिला।
हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल के हानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स (हल्के झटके) आने की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
क्या करें भूकंप के दौरान?
घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर रहें
इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
लिफ्ट का इस्तेमाल न करें
घर में हों तो टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लें
फिलहाल स्थिति सामान्य, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत

Post a Comment