Top News

गोपालगंज के गौरा में प्रेम संबंध से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से कर दी बेटी की हत्या

गोपालगंज के गौरा में प्रेम संबंध से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से कर दी बेटी की हत्या
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी 16 वर्षीय बेटी की टेबल फैन से मारकर हत्या कर दी. घटना गौरा गांव की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता जनार्दन कमकर को गिरफ्तार कर लिया. आनंद मोहन गुप्ता के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या का कारण प्रेम संबंध को लेकर विवाद सामने आया है, और मामले की जांच जारी है. 
बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली है. बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने टेबल फैन से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post