रोहतास (बिहार): जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहां के चिन्हित इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। सभी युवतियों को थाने लाकर उनकी आयु का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) रौशन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। अभियान में मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी, बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण समेत कछवां व काराकाट थाना की पुलिस टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह इलाका पहले से चिन्हित रहा है और यहां समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर महीने में भी इसी क्षेत्र में छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया गया था, जिनमें अधिकांश युवतियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
✍️ संवाददाता: अनिल रोहतासी
📍 India A to Z News

Post a Comment