बगहा, पश्चिमी चंपारण: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर एक बार फिर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक जनहित से जुड़े मामले पर सवाल पूछना पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि सवालों से नाराज अंचलाधिकारी (CO) अपना आपा खो बैठे और पत्रकार की ओर कुर्सी लेकर दौड़ पड़े।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पत्रकार जनहित से जुड़े एक मामले पर जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पूछे गए सवालों से अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए आक्रामक व्यवहार किया।
इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों के आचरण और प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। स्थानीय पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पत्रकारों का काम जनहित के मुद्दों को उठाना और जनता तक सच्चाई पहुंचाना है। ऐसे में सवाल पूछने पर धमकी या हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
पत्रकार संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं आम लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
India A To Z News

Post a Comment