India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

भीषण सड़क हादसा: मधेपुरा में दर्दनाक दुर्घटना, तीन थाना प्रभारी समेत निजी चालक की मौत — बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर...


रिपोर्ट: India A To Z News Desk 
बिहार के जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अलग-अलग थानों में तैनात तीन थाना प्रभारी समेत एक निजी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे जिले सहित बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चारों लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

🔹 साजन पासवान – के रतवारा थाना प्रभारी
🔹 नीरज कुमारबेलारी थाना प्रभारी
🔹 ज्ञानेंद्र अमरेंद्रआरआर थाना प्रभारी
🔹 ज्योतिष कुमार – निजी चालक

इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस विभाग में गहरा शोक देखा जा रहा है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बताया जा रहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

India A To Z News परिवार दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post