India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वार्डवार एवं पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित

 रिपोर्ट: अनिल रोहतासी मुख्य संपादक, India A To Z News सासाराम, रोहतास: आम नागरिकों की समस्याओं,


शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नगर निकायों में वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 जून को रोहतास जिले के विभिन्न नगर निकायों एवं पंचायतों में विशेष सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।


इस संबंध में विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम, ई. इंद्रदेव कुमार ने बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) के तहत त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी सहायता, मीटर खराबी, बकाया भुगतान, लोड वृद्धि, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षित विद्युत उपयोग, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लाभ तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।


नगर निकायों में आयोजित सहयोग शिविर


बिक्रमगंज नगर परिषद, डेहरी नगर परिषद, सासाराम नगर निगम, नगर पंचायत चेनारी, नोखा, कोचस, दिनारा, रोहतास, नासरीगंज, काराकाट एवं कोआथ के चयनित वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।


पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर


नोखा प्रखंड के मौडीहा, बिक्रमगंज के खैराभुधर, सासाराम के करसेरुआ, दिनारा के अकोढ़ा, सूर्यपुरा के शिवोबहार, करगहर के शिवन, कोचस के कपसिया, शिवसागर के पड़री, रोहतास के बकनौरा, काराकाट के सोनवर्षा एवं अमौना, नासरीगंज के धनाव, नौहट्टा के यदुनाथपुर, तिलौथू के चितौली, अकोढ़ीगोला के पकड़िया, डेहरी के गंगौली तथा राजपुर के बरना पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।


विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर प्राप्त करें। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post