मुलाकात के दौरान बिहार में पर्यटन विकास, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरोज कुमार गुप्ता ने सासाराम एवं रोहतास जिले की पर्यटन संभावनाओं को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के समग्र विकास, पर्यटन संवर्धन तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। सरोज कुमार गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के नेतृत्व में बिहार का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment