जानकारी के अनुसार, पिछले महीने डॉ. शैलेश सागर के पिता योगेश्वर महतो का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. किशोरी लाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, तौफीक अहमद मकरानी, डेहरी विधायक सोनू सिंह, डेहरी नगर परिषद के चेयरमैन गुड्डू चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में डायमंड प्रसाद, उपेंद्र चौहान, रामाधार चौहान, चंद्र प्रकाश, शिव गांधी, ओम योगी, रॉकी चंद्रवंशी, मकसूद अंसारी, मनीष कुमार, धनजी यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, सलमान रैन, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, चकन्हा के पूर्व मुखिया कमलेश कुमार, मोहन, विक्की, प्रमोद, दीपक कुमार, दिनेश, हिमांशु, जाबेश सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत योगेश्वर महतो के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना एवं हौसला प्रदान किया।

Post a Comment