India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

बीबीएच कॉफी शॉप में आगजनी, 4 लाख का नुकसान शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर विवाद, आरोपी फरार...

बिहार डेक्स/कैमूर रिपोर्ट: अनिल रोहतासी ।  कैमूर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि शरारती तत्वों ने कॉफी शॉप में आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में दुकान का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले स्थित बीबीएच कॉफी शॉप के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और शराब पीने के लिए गिलास मांगने लगे। दुकान में इस तरह की गतिविधि का विरोध करते हुए जब उन्होंने गिलास देने से मना कर दिया, तो आरोपियों के साथ कहासुनी और विवाद हो गया।

दुकानदार का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन देर रात शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा फर्नीचर, मशीनें, खाद्य सामग्री और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 3.5 से 4 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार राहुल सिंह ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

أحدث أقدم