India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास में बढ़ते सड़क हादसों पर पुलिस सख्त, 1 जून से चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान...

 


Rohtas district में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। जिले में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, जिससे आम लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतास पुलिस ने 1 जून से व्यापक और सुनियोजित सड़क सुरक्षा अभियान चलाने का फैसला किया है।

इस संबंध में Raushan Kumar ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे शिक्षित जिलों में गिने जाने वाले रोहतास में अगर आज सबसे गंभीर समस्या की बात की जाए, तो वह सड़क हादसों में हो रही लगातार मौतें हैं।

एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनियों के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं और ऐसा प्रतीत होता है मानो सड़कों पर मौत तांडव कर रही हो। उन्होंने कहा कि इस समस्या से समाज का कोई वर्ग अछूता नहीं है। आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मी और पत्रकार भी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस, प्रशासन और मीडिया द्वारा कई स्तरों पर जागरूकता अभियान और जांच अभियान चलाए जाते रहे हैं, लेकिन परिणाम अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में अब समाज के सभी वर्गों—विशेषकर पुलिस, मीडिया और आम नागरिकों—को मिलकर लगातार प्रयास करने की जरूरत है।

हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए रोहतास पुलिस ने निर्णय लिया है कि 1 जून से जिलेभर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट जांच, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

रोहतास पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट: अनिल रोहतासी


---

Post a Comment

Previous Post Next Post