India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास में महंगाई व LPG किल्लत पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान....

 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बुधवार को रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा इंदिरा गांधी आश्रम, सासाराम में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने की।   संवाददाता, सासाराम अनिल रोहतासी l         


इस दौरान प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रवक्ता व पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव तथा पूर्व विधायक संतोष मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए नेताओं ने रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत, पेट्रोल-डीजल और बिजली दरों में संभावित वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले में LPG सिलेंडरों की भारी कमी के कारण उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। OTP आने के बाद भी कई दिनों तक गैस उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही है। नेताओं ने कहा कि हालात नोटबंदी और कोरोना काल जैसी कठिन स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी दोहराने नहीं देगी।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ समर्थन देने और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश्वर कुशवाहा, डॉ. जावेद अख्तर, रमेश कुमार पाण्डेय, तौफीक अहमद मकरानी, दीपक शुक्ला, राधा सिंह, हीरा राम, कामेश्वर तिवारी, ललित ठाकुर, नवल किशोर, शमीम अंसारी, ज्ञान चंद ओझा, अरविंद यादव, तेजपति राम, पंकज राम, रजनीश यादव, रवि यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— संवाददाता, सासाराम

Post a Comment

أحدث أقدم