India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

रोहतास में राजद का राज्यव्यापी धरना, डबल इंजन सरकार पर जमकर बोला हमला......

रोहतास जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय सासाराम में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भव्य पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रखंडों, पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं एवं जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव राजीव रंजन एवं राजू यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अशोक पांडेय, जिला प्रभारी भीम सिंह यादव, राजद प्रत्याशी शंकर कुशवाहा, सतेंद्र शाह, डॉ. प्रोफेसर सरोज गुप्ता, राज्य परिषद सदस्य सरबजीत सिंह खालसा, युवा अध्यक्ष सीवंत कुशवाहा, छात्र अध्यक्ष सत्यजीत यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा यादव सहित किसान प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ, मजदूर किसान प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं जिला इकाई के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनविरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी एवं व्यवसाय विरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे समाज के हर वर्ग में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई, छात्रों पर अत्याचार, किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना, बेरोजगारी, तेज़ी से हो रहा पलायन और बढ़ते अपराध ने आम जनता का जीवन मुश्किल बना दिया है।

सभा में यह भी कहा गया कि सामाजिक न्याय की जिस व्यवस्था को राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में खड़ा किया गया था, उसे वर्तमान सरकार व्यवस्थित रूप से कमजोर और समाप्त करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि आज जनता खुद को लाचार और असहाय महसूस कर रही है और उम्मीद भरी निगाहों से राष्ट्रीय जनता दल की ओर देख रही है।

राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी बिहार की आम जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय, अत्याचार तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में बिहार की मौजूदा स्थिति एवं जनता की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम जिला समाहर्ता महोदया के माध्यम से सौंपा गया।

Post a Comment

أحدث أقدم