India A TO Z News

India A TO Z News

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp चैनल से जुड़ें।

JOIN WHATSAPP
```

Top News

ट्यूशन गई, लेकिन घर नहीं लौटी… 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में मिलने से सनसनी....

 India A To Z News | रोहतास, बिहार रिपोर्ट: अनिल रोहतासी रोहतास जिले के Dawath थाना क्षेत्र के इटवा गांव में गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब 17 वर्षीय छात्रा का शव गांव के बाहर स्थित आहर (नहरनुमा जलाशय) में बरामद हुआ। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी।

परिजनों के अनुसार मनीषा बुधवार सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।

गुरुवार देर शाम गांव के बाहर आहर में एक लड़की का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां मां और भाई ने शव की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में की।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और Bikramganj एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sasaram Sadar Hospital भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आखिर एक होनहार छात्रा की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या — यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

                           India A To Z News

हर खबर पर हमारी नजर… सच के साथ सबसे आगे

Post a Comment

أحدث أقدم